राजस्थान में अवैध खनन को लेकर संतों की भजनलाल सरकार को चेतावनी, आत्मदाह की दी धमकी

ज्ञापन में संतों ने कहा कि यदि अवैध खनन नहीं रोका गया तो 11 संत आत्मदाह कर लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

राजस्थान में अवैध खनन को लेकर संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध खनन नहीं रूका तो वह आत्मदाह करेंगे।

भुसावर क्षेत्र के कालिया बाबा पहाड़ पर हो रहे अवैध खनन को लेकर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जनसुनवाई शिविर में पहुंचकर सीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संतों ने कहा कि यदि अवैध खनन नहीं रोका गया तो 11 संत आत्मदाह कर लेंगे।

संत भगवान दास ने कहा कि कैलिया बाबा पहाड़ पर कई मंदिर हैं, लेकिन इस पहाड़ी पर हो रहे अवैध खनन से इन मंदिरों को भी खतरा पैदा हो गया है।

सीएम शर्मा ने उन्हें इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia