'साये की तरह ताउम्र साथ रहने वाली सायरा बानो दिलीप कुमार से तब से प्यार करती हैं, जब से वह खुद को जानती हैं'

सायरा बानो कैसे इस परिस्थिति का मुकाबला कर रही है, इस बारे में बात करते हुए, फारूकी ने साझा किया, "सायरा बाजी और साहब की शादी को लगभग 55 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वह दिलीप कुमार से तब से प्यार करती हैं, जब से वह खुद को जानती हैं।"

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

दिलीप कुमार के करीबी पारिवारिक मित्र और सहयोगी फैसल फारूकी ने बुधवार को साझा किया कि महान अभिनेता का निधन उनकी पत्नी सायरा बानो, परिवार के अन्य सदस्यों और डॉक्टरों की उपस्थिति में हुआ। फारूकी ने साझा किया कि सायरा बानो दिवंगत आइकन से तब तक प्यार करती हैं जब से खुद को जानती हैं। फैसल फारूकी ने कहा, "मैं यहां अस्पताल में हूं। साहब का 7 बजे के बाद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। वृद्धावस्था संबंधी जटिलताओं के लिए उन्हें अस्पताल में भती कराया गया था और आज सुबह सायरा जी और परिवार के अन्य सदस्यों और डॉक्टरों की उपस्थिति में उनका शांति से निधन हो गया। हम अभी भी अस्पताल में हैं।"

सायरा बानो कैसे इस परिस्थिति का मुकाबला कर रही है, इस बारे में बात करते हुए, फारूकी ने साझा किया, "सायरा बाजी और साहब की शादी को लगभग 55 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वह दिलीप कुमार से तब से प्यार करती हैं, जब से वह खुद को जानती हैं।"

उन्होंने कहा, " वह शादी के 55 साल जीवन के सभी उतार-चढ़ावों में उनके साथ खड़ी रही। मुझे लगता है कि वे सबसे प्यारे जोड़े और कपल गोल्स हैं जिनकी आप कल्पना कर सकते हैं। कोई भी उनसे सीख सकता है। "


इससे पहले बुधवार की सुबह, फारूकी ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था, "भारी मन और गहरे दुख के साथ मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि हमारे चहेते दिलीप साहब कुछ देर पहले नहीं रहे। हम खुदा की तरफ से आए हैं और लौटकर वहीं जाना है।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 07 Jul 2021, 12:44 PM