सिनेजीवन: धमकियों के बीच सलमान ने खरीदी बुलेट प्रूफ SUV और मुश्किल में एक्ट्रेस अमीषा पटेल, होंगी गिरफ्तार?

सलमान खान ने मिल रही धमकियों के बीच आत्मरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस लेने के बाद अब एक शानदार व्हाइट बुलेट प्रूफ एसयूवी खरीदी है और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मिल रही धमकियों के चलते सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी

बॉलीवुड के मेगा-स्टार सलमान खान ने मिल रही धमकियों के बीच आत्मरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस लेने के बाद अब एक शानदार व्हाइट बुलेट प्रूफ एसयूवी खरीदी है जिसमें वो शहर का चक्कर लगाते हैं। अभिनेता के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पहले से ही सलमान खान को वाई-प्लस सिक्योरिटी कवर दी जा चुकी है, लेकिन रिस्क न लेते हुए उन्होंने अपने लिए निसान पेट्रोल एसयूवी इंपोर्ट कराई है।

यह आर्मर्ड और बुलेटप्रूफ ग्लास के साथ उनके पूर्व मॉडिफाई टोयोटा लैंड क्रूजर का अपग्रेड होगा। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में माफिया डॉन लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से उन्हें और उनके पिता व प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक सलीम खान को धमकियां मिल रही हैं। बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है। एक्टर और उनके परिवार के लिए सिक्योरिटी कवर कुछ हफ्ते पहले बढ़ा दिया गया था। सलमान खान की 'किसी का भाई, किसी की जान' इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर के मौके पर रिलीज होगी। उनके पास 'टाइगर 3' और फिर 'टाइगर वर्सेस पठान' है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ काम करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस अमीषा पटेल, अरेस्ट वारंट हुआ जारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि ये ढाई करोड़ की ढगी का मामला है। साल 2018 में एक्ट्रेस के खिलाफ केस किया गया था। दरअसल, अमीषा पटेल के लिए खिलाफ अरगोड़ा के रहने वाले एक शख्स अजय कुमार सिंह ने साल 2018 में सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज कराया था। उन पर आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर एक्ट्रेस ने उनसे ढाई करोड़ रुपए लिए थे। ये म्यूजिक वीडियो बन नहीं पाया था और ‘गदर’ की सकीना उर्फ अमीषा पटेल ने शख्स को पैसे भी नहीं लौटाए थे। अगली सुनवाई 15 अप्रैल को की जाएगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी तक के मामले दर्ज कराए गए हैं। ये मामला एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि अमीषा पटेल ने अजय सिंह को साल 2018 में 50 लाख के दो चेक दिए थे, जो कि बाउंस हो गए थे। इसके बाद अजय सिंह ने रांची की सिविल कोर्ट में एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर सुनवाई जारी है और अमीषा कोर्ट नहीं पहुंच रही हैं। अब तो वारंट भी जारी कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

किंग खान ने रचा इतिहास, प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में हुए शामिल

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान वर्तमान समय में अपने नाम के सिक्के हर जगह जमा रहें हैं और पूरी दुनियां में छाए हुए हैं। हाल ही में टाइम मैगजीन का पोल ऑर्गेनाइज किया गया, जिसमें टॉप 100 में शाहरुख खान में ऊंचे पायदान पर अपनी जगह बनाई है। गौरतलब है कि, फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाह रुख खान ने पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। बॉलीवुड में बादशाह के नाम से चर्चित यह अभिनेता एक अंतरराष्ट्रीय आईकॉन भी है। वह न सिर्फ फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के सह- मालिक भी हैं। एक अमेरिकी पब्लिकेशन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, टाइम मैगजीन द्वारा करवाए गए टाइम 100 पोल में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया, जिसमें से 4 फीसदी वोट पाकर शाहरुख खान ने पहली पोजीशन हासिल की।

दूसरे स्थान पर ईरान की महिला प्रदर्शनकारी रहीं, जिन्हें कुल तीन फीसदी वोट मिले। ईरान की 'मोरैलिटी पुलिस' के हाथों 22 वर्षीय महसा अमीनी के मारे जाने के बाद महिला प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आई थीं। इन्हें टाइम मैगजीन ने 2022 के हीरोज ऑफ द ईयर का नाम दिया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज होते ही छाया सिद्धू मूसेवाला का नया गाना, कुछ ही घंटे में बनाया रिकॉर्ड

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनका तीसरा गाना रिलीज कर दिया गया है और ये रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसे कुछ ही देर में मिलियन्स व्यूज मिल गए हैं। सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ 7 अप्रैल यानी आज रिलीज ही रिलीज किया गया है। इस नए सॉन्ग में उनका साथ ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने साथ दिया है। इसका वीडिया काफी मोटिवेशनल है। तस्वीरों में दीवारों पर बनी मूसेवाला की तस्वीर उनकी याद दिला रही है। उनके फैंस के लिए तो उन्हें याद दिलाने की जरूरत नहीं है। वो तो आज भी उनके दिलों पर राज करते हैं। उनके नए गाने के बोल, ‘मेरा ना’ है। मूसेवाला के निधन के बाद का ये तीसरा गाना है। इससे पहले दो गाने ‘एस वाई एल’ और ‘वार’ रिलीज हुआ था। इन दोनों ही गानों पर फैंस ने अपना जबरदस्त प्यार लुटाया था। हालांकि, ‘एस वाई एल’ सॉन्ग को भारत सरकार ने यूट्यूब पर बैन भी कर दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia