महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर संजय राउत बोले- ये जनता का फैसला नहीं, कुछ तो गड़बड़ है

संजय राउत ने कहा कि नतीजे में कछ तो गड़बड़ है। यह जनता का फैसला नहीं है। महाराष्ट्र जनता की फैसला हम जानते हैं। ये निर्णय जनता का है ही नहीं है। उन्होंने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र के रुझानों पर उद्धव ठाकरे गुट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि नतीजे में कछ तो गड़बड़ है। यह जनता का फैसला नहीं है। महाराष्ट्र जनता की फैसला हम जानते हैं। ये निर्णय जनता का है ही नहीं है। उन्होंने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया है। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी नीत गठबंधन महायुति सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती प्रतीत हो रही है और निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वह 288 विधानसभा सीट में से 204 पर आगे है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार महज 47 सीट पर आगे हैं। ये रूझान खबर लिखे जाने तक के हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia