उत्तर प्रदेश में अब 30 जनवरी को नहीं, इस दिन से खुलेंगे स्कूल, बढ़ाई गई स्कूलबंदी की मियाद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोनो वायरस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल ऑफलाइन क्‍लास के लिए 6 फरवरी तक बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर स्‍कूलबंदी की मियाद बढ़ा दी गई है। राज्य में शैक्षणिक संस्‍थान अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोनो वायरस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल ऑफलाइन क्‍लास के लिए 6 फरवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले शैक्षणिक संस्थान 30 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया है।

देश के कई प्रदेशों में स्‍कूलों को खोलने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं, देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना प्रतिबंधों में छूट दिए जाने के बावजूद अभी शैक्षणिक संस्‍थान खोलने का आदेश नहीं दिया गया है। पूरे देश में स्‍कूलों को दोबारा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार जल्‍द एडवाइजरी जारी कर सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 29 Jan 2022, 9:24 AM