दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच फिर गैंगवार, दो गुटों की झड़प में 2 कैदी घायल, अस्पताल में भर्ती

तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक यहां कैदियों के दो गुटों में गैंगवार हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली की हाईप्रोफाइल और सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक यहां कैदियों के दो गुटों में गैंगवार हुआ है। इस हमले में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को फौरन डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि दोनों ही गुट के कैदी संगीन मामलों में विचाराधीन हैं। कैदियों ने तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए नुकीले सुए से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस घटना के बाद जेल के भीतर हड़कंप मच गया।

तिहाड जेल प्रशासन के मुताबिक, आज दोपहर 12:38 बजे तिहाड जेल की सेंट्रल जेल नंबर-1 (वार्ड नंबर-2) में कुछ कैदियों ने अंडर ट्रायल कैदी राहुल उर्फ ​​पवन पुत्र संत राम पर ताबड़तोड़ चाकू, हाथ से बनी सूआ और खपरैल से हमला कर दिया, जिससे बंदी घायल हो गया। वहीं अंडर ट्रायल कैदी आलोक उर्फ विशाल पुत्र मनोज गिरी (जो हमलावरों में से था) ने घटना के बाद खुद को भी चोटिल कर लिया है


गौरतलब है कि तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बदमाशों के बीच सोमवार को हुई इस झड़प के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2 मई को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल के अंदर ही निर्मम हत्या कर दी थी। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। गोगी गैंग के गुर्गों पर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का आरोप लगाया गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia