दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है, AICC के कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारना पीटना संयम की सब हदें पार कर गई है।

फोटो: विपिन
i

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपना बयान दर्ज कराने प्रवर्तन निदेशायल के ऑफिस पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के मुख्य गेट पर कांग्रेस के नेता धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों पर कांग्रेस दफ्तर के अंदर घुसने और पीटने का आरोप लगा है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है, AICC के कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारना पीटना संयम की सब हदें पार कर गई है। दिल्ली पुलिस के कठपुतली अधिकारी भी जान लें कि यह याद रखा जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया है कि, कल कांग्रेस पूरे देश के अंदर राजभवन का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि, पार्टी दफ्तर के अंदर घुसने वाले पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज हो। 17 को हर जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने दिल्ली की सड़कों पर टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज किया। वहीं कांग्रेस महिला नेताओं को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दिल्ली पुलिस और कार्यकतार्ओं के बीच कांग्रेस मुख्यालय के बाहर झड़प भी हुई है।

दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटा, देशभर में राजभवनों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचें, ईडी दफ्तर में पिछले दो दिनों से अपना बयान दर्ज करा रहे हैं और आज तीसरे दिन भी बयान दर्ज कराने पहुंचे हुए हैं। राहुल गांधी की ईडी में बुलाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने एहतियातन अकबर रोड को बंद कर रखा है ताकि कांग्रेस कार्यकतार्ओं को प्रदर्शन करने से रोका जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 15 Jun 2022, 2:11 PM