नहीं रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, 93 साल की उम्र में निधन

अखिलेश यादव ने लिखा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन।
user

नवजीवन डेस्क

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी महीने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से समाजवार्दी पार्टी में शोक की लहर है। पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें उम्मीदवार भी घोषित किया था।

उत्तर प्रदेश के संभल में शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था। राजनीति में उनका लंबा इतिहास रहा है। वह समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वह चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे। 1996 में पहली बार वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद संसद पहुंचे थे। साल 2014 में उन्होंने बीएसपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव के मैदन में उतरे थे और जीत हासिल की थी।


समवाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर शोक जताया है। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 27 Feb 2024, 10:41 AM