बिहार में सनसनीखेज वारदात! एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के मधेपुरा सदर थाना के भर्राही सहायक थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

बिहार के मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतकों में पति, पत्नी और पुत्र शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मधेपुरा सदर थाना के भर्राही सहायक थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान सूर्य नारायण साह, उनकी पत्नी अनिता देवी और उनके पुत्र प्रद्युम्न साह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।


मधेपुरा सदर थाना के प्रभारी राजकुमार मंडल ने सोमवार को बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्ट्या भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia