अयोध्या में बड़ी साजिश का पर्दाफाश, मस्जिदों के बाहर मांस और आपत्तिजनक पर्चे फेंकने वाला निकला हिंदू, पूरी खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

यूपी के अध्योध्या में मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक पोस्टर फेंके जाने के मामले सामने आए थे। पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

ईद से पहले उत्तर प्रदेश में माहौल खराब करने की कोशिश पर से पर्दा उठ गया है। दरअसल यूपी के अध्योध्या में मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक पोस्टर फेंके जाने के मामले सामने आए थे। पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोग कोई मुसमलान नहीं बल्कि हिंदू थे जो मुसलमान बनकर ऐसा किया था। पुलिस ने हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत 7 लोग को गिरफ्तार किया है। वहीं चार लोग फरार हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यूपी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना के बारे में खुलासा किया है। आईजी रेंज अयोध्या केपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी दिल्ली की जहांगीरपुरी में हुई हिंसा की घटना से नाराज थे।


पुलिस ने बताया कि मास्टर माइंड महेश कुमार मिश्रा ने अपने साथियों के साथ बृजेश पांडेय के घर पर प्लानिंग की थी। महेश ने यह पर्चे लालबाग के आशीर्वाद फ्लैक्स से छपवाए थे। यहां से कुछ फ्लैक्स भी खरीदे। आरोपी प्रत्यूष श्रीवास्तव ने चौक की गुदड़ी रोड पर मो. रफीक बुक स्टोर से दो कुरान की किताब खरीदीं।

पम्मी कैंप हाउस से टोपी खरीदी थीं। आकाश ने लालबाग से मांस खरीदा था। सामान को 26 अप्रैल की रात 10 बजे नाका वर्मा ढाबा पर इकट्‌ठा किया गया। फिर सभी बृजेश के घर आ गए। यहीं पर फ्लैक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गईं।


इसके बाद सभी लोग चार बाइक पर देवकाली बाईपास होकर बेनीगंज तिराहा पहुंचे। PRV (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) की गाड़ी होने से यहां वारदात नहीं कर सके। फिर कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद में जाकर कुरान शरीफ और मांस फेंका गया। इसके बाद राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर उन्होंने आपत्तिजनक पर्चे और मांस फेंक दिया।

फिर जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर कुरान शरीफ एवं मांस फेंका। ईदगाह सिविल लाइन, घोसियाना रामनगर मस्जिद पर भी इसी तरह से आपत्तिजनक पर्चे फेंके गए। आपको बता दें कि आरोपियों ने कोतवाली नगर क्षेत्र के दो मस्जिद के सामने आपत्तिजनक पोस्टर फेंके थे। पुलिस ने ये भी खुलासा किया है कि आरोपियों ने मुस्लिम टोपी लगाकर इस घटना को अंजाम दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 28 Apr 2022, 8:15 PM
/* */