हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, नारनौल में तापमान 3 डिग्री दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री, पटियाला में सात डिग्री, जबकि गुरदासपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में सोमवार को कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही और हरियाणा का नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब में बठिंडा और फरीदकोट भी भीषण ठंड की चपेट में रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री, पटियाला में सात डिग्री, जबकि गुरदासपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में हिसार भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला में 9.2 डिग्री, रोहतक में 7.6 डिग्री, भिवानी में 4.8 डिग्री और करनाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को चंडीगढ़ में दिन में भीषण ठंड रही और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।


पिछले कुछ दिनों के दौरान हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia