गणतंत्र दिवस पर उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी-कोहरे की मार, जानें आज देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमामन 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही शीतलहर भी देखने को मिलेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की मार जारी है। प्रचंड ठंड के बीच देशभर में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास घना कोहरना छाया हुआ है। दिल्ली के कार्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है। उससे पहले पूरी राजधानी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमामन 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही शीतलहर भी देखने को मिलेगी। इस अलर्ट के मुताबिक, कर्तव्य पथ पर परेड देखने वालों को धूप से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा मे आज दोपहर में सर्दी का प्रकोप थोड़ा कम हो सकता है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का रुख बदलने की वजह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। रात के समय तापमान तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। नोएडा में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। लखनऊ में आज घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। घने से बहुत घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।


आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा रह सकता है. मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रिकॉर्ड की जा सकती है।

वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 4 फरवरी तक 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाले हैं। इससे पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं। अगर बर्फबारी हुई तो दिल्ली में ठंडी हवाएं चलेंगी और दिल्ली में 15 फरवरी तक सर्दी का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम जानकारों के मुताबिक, अल नीनो अपने चरम पर दिखाई दे रहा है. इससे मार्च में अचानक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही जलवायु में परिवर्तन की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia