दिल्ली वालों को चिलचिलाती गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, गुरुवार तक पारा 44 डिग्री तक पहुंचेगा

दिल्ली में इस साल अप्रैल में आठ दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के लोगों को गर्मी के सितम से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में 28 अप्रैल से भीषण लू चलने की संभावना है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में भी वृद्धि होगी, लेकिन 28 अप्रैल के बाद लू चलने की संभावना है। इधर, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, रात 8.30 बजे आईएमडी अपडेट के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आद्र्रता 36 प्रतिशत थी। शहर में सुबह 5.47 बजे सूर्योदय और शाम 6.52 बजे सूर्यास्त हुआ। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

दिल्ली में इस साल अप्रैल में आठ दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल, 1941 को महीने का सर्वकालिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia