शाहरुख खान की जान को खतरा! मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा

महाराष्ट्र सरकार ने खतरे की आशंका के मद्देनजर Y+ सुरक्षा दी गई है। शाहरुख खान को हर समय अपने बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो मिलेंगे। उन्हें पूरे भारत में सिक्योरिटी दी जाएगी और वे एमपी-5 मशीन गन, एके-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल से लैस होंगे।

फोटो: Getty Images
i

अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' और 'पठान' के बाद लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। महाराष्ट्र सरकार ने खतरे की आशंका के मद्देनजर Y+ सुरक्षा दी गई है। शाहरुख खान को हर समय अपने बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो मिलेंगे। उन्हें पूरे भारत में सिक्योरिटी दी जाएगी और वे एमपी-5 मशीन गन, एके-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल से लैस होंगे। उनके घर पर भी हर समय चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

स्पेशल आईजीपी, वीआईपी सिक्योरिटी दिलीप सावंत की अधिसूचना में कहा गया है, 'सिने स्टार शाहरुख खान को हाल ही में संभावित खतरों के मद्देनजर, सभी यूनिट कमांडरों से अनुरोध है कि वे उन्हें एस्कॉर्ट स्केल के साथ वाई+ सुरक्षा दें।'


गौरतलब है कि नवंबर 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल लॉरेंस बिश्नोई से कथित खतरों के मद्देनजर सलमान खान की सुरक्षा को एक्स से बढ़ाकर Y+ कर दिया गया था। कंगना रनौत को भी वाई+ कवर दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए