शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा

देशभर में जगह-जगह पर माता रानी के मंदिरों में भक्त पूजा कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में माता के श्रद्धालु की लाइन बढ़ती जा रही है। प्रात:काल से ही पूजा के लिए भक्त आ रहे हैं। मंदिर में सुबह की आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गया है। सुबह से ही मंदिरों में माता के दर्शन करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे लग रहे हैं।

देशभर में जगह-जगह पर माता रानी के मंदिरों में भक्त पूजा कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में माता के श्रद्धालु की लाइन बढ़ती जा रही है। प्रात:काल से ही पूजा के लिए भक्त आ रहे हैं। मंदिर में सुबह की आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

नवरात्री के पहले दिन हरियाणा के पंचकुला के मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रद्धालुओं ने नवरात्रि उत्सव के पहले दिन दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मां शैलपुत्री की पूजा

आज के दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि आज के दिन मां की सच्चे मन से पूजा करने से माता मनोवांछित फल देती हैं और भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं।

मां शैलपुत्री कौन हैं ?


नवरात्र के 9 दिन भक्ति और साधना के लिए बहुत पवित्र माने गए हैं। इसके पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं। हिमालय पर्वतों का राजा है। मां शैलपुत्री को वृषोरूढ़ा, सती, हेमवती, उमा के नाम से भी जाना जाता है। घोर तपस्या करने वाली मां शैलपुत्री सभी पशु-पक्षियों, जीव की रक्षक मानी जाती हैं। नवरात्रि पूजन में पहले दिन इन्हीं का पूजन होता है।


बता दें कि आज से शुरू हो रहे नवरात्र 04 अक्टूबर को संपन्न हो जाएंगे और 05 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia