महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील, एकनाथ शिंदे ने आदित्य ठाकरे समेत सभी विधायकों को जारी किया व्हिप

महाराष्ट्र विधानसभा स्थित शिवसेना के दफ्तर को सील कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह दफ्तर सील किस गुट के कहने पर किया गया है। नोटिस में लिखा गया है कि शिवसेना विधानमंडल दल की तरफ से दफ्तर सील कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायकों और बीजेपी गठबंधन से नई सरकार का गठन हुआ। सरकार गठन के बाद शिवसेना पर कब्जे को लेकर बागी विधायकों ने पैंतरे चलने शुरू कर दिए हैं। आज से महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू हो रहा है।

विधानसभा में स्पीकर का चुनाव होना है। इस बीच विधानसभा स्थित शिवसेना के दफ्तर को सील कर दिया गया। नोटिस में लिखा गया कि शिवसेना विधानमंडल दल की तरफ से दफ्तर सील कराया गया है। विधानसभा पहुंचने के बाद शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने विधानसभा में शिवसेना विधायक दल का कार्यालय बंद कर दिया है। हमें सदन में एक साथ जाना है, कार्यालय की चाबियां हमारे पास हैं। उन्होंने हमारे कुछ विधायकों को बंद रखा था। ऑफिस में ताला लगा दिया तो क्या बड़ी बात।


उधर, एकनाथ शिंदे ने उद्धल ठाकरे गुट के सभी विधायकों को व्हिप जारी कर बीजेपी के स्पीकर उम्मीदवार राहुल नार्वेकर के पक्ष में वोट करने के लिए कहा गया है। यह व्हिप पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी जारी किया गया है।

शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा, “मुझे आज राज्य विधानसभा की बैठक में भाग लेना है इसलिए मैं आरे वन और MMRCL भूमि विरोध में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। मैं विनम्रतापूर्वक नई सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करता हूं।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 03 Jul 2022, 10:35 AM