समाजवादी पार्टी में बढ़ा शिवपाल यादव का कद, अखिलेश ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा में बनाया महासचिव

एसपी ने रविवार को अपनी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। लिस्ट के अनुसार पार्टी के 14 राष्ट्रीय महासचिवों में शिवपाल यादव भी होंगे। अन्य लोगों में मोहम्मद आजम खान, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा और बलराम यादव शामिल हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें शिवपाल यादव का पार्टी में कद बढ़ाया गया है। इसके तहत अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और शिवपाल यादव को महासचिव बनाया गया है। पार्टी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए हैं।

एसपी ने रविवार को अपनी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर सूची जारी की। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार पार्टी के 14 राष्ट्रीय महासचिवों में शिवपाल यादव भी होंगे। अन्य लोगों में मोहम्मद आजम खान, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा और बलराम यादव शामिल हैं।


वहीं नई कार्यकारिणी की लिस्ट के अनुसार अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने रहेंगे। वहीं, सुदीप रंजन सेन पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे, जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों के अलावा 19 राष्ट्रीय सचिव होंगे।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा-भतीजे की जोड़ी ने पिछले साल अपने मतभेदों को दूर कर लिया था। यह पुनर्मिलन 2016 में उनके विभाजन के बाद आया है। शिवपाल को महासचिव बनाए जाने को रिश्तों में आई इसी गर्माहट का नतीजा माना जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia