स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में युवक ने फेंका जूता, सपा के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान हुई घटना

जूता फेंकने वाले शख्स का कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस ने पहुंचकर आकाश को कार्यकर्ताओं से छुड़ाया। उसको हिरासत में लिया।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

समाजवादी पार्टी के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया। वकील के भेष में आए आकाश सैनी नाम के शख्स ने यह जूता स्वामी प्रसाद पर फेंका। मौके पर मौजूद सपा और मौर्या समर्थको ने हमलावर को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस युवक को पकड़कर ले गई। हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। स्वामी सपा के पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार से उतरकर वह अंदर जा रहे थे, तभी वकील की ड्रेस में आए युवक ने जूते से उन पर हमला कर दिया।


जूता स्वामी प्रसाद को छूता हुआ दूर गिरा। सम्मेलन में हंगामा मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है।

उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस ने पहुंचकर आकाश को कार्यकर्ताओं से छुड़ाया। उसको हिरासत में लिया। होश में आने पर उससे पूछताछ की गई। उसने सिर्फ इतना कहा कि हम पूजा-पाठ करने वाले हैं। इसके बाद पुलिस उसको लेकर परिसर से निकल गई। अब उससे डिटेल में पूछताछ की जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia