स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरन का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, जानें कब डाला था आखिरी वोट

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का आज निधन हो गया। उन्होंने 106 की उम्र में अंतिम सांस ली। किन्नौर के डीसी ने बताया कि श्याम सरन नेगी का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के रहने वाले थे। उनकी उम्र 106 साल थी। खबरों के मुताबिक, श्याम शरण नेगी ने अपना आखिरी वोट बीते 2 नवंबर को ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए डाला था।

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन का कहना है कि जिला प्रशासन सबसे बुजुर्ग मतदाता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है। उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। 

16 बार किया लोकसभा चुनाव में मतदान

जुलाई 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने 34वीं बार मतदान किया था। वो 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी रहे, नेगी ने 1951 से हर चुनाव में मतदान किया है। पेशे से शिक्षक रहे नेगी ने अपने जीवनकाल में कभी भी मतदान करने का अवसर नहीं छोड़ा।


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */