भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में फरार चल रहा सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, सुलझेगी मौत की गुत्थी?

अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह पर अपनी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने समर सिंह को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद नंदग्राम थाना इलाके से बीती रात गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के लिए उनकी मां ने समर सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही समर सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह पर अपनी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई थी। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने कहा था कि मैं योगी आदित्यनाथ सरकार से चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं और समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा था कि मेरी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती। संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसकी हत्या की है। पहले भी वह बताती थी कि समर उसे काफी टॉर्चर करता था। किसी के साथ काम नहीं करने देता था। वह कहता था कि सिर्फ मेरे साथ ही काम करो। अभिनेत्री आकांक्षा सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी।


वाराणसी के एक होटल में 26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। आकांक्षा का शव पंखे से लटका पाया गया था। अभिनेत्रई होटल के रूम नंबर 105 में रुकी हुई थी। सुबह काफी देर तक जब अभिनेत्री अपने कमरे से बाहर नहीं आईं तब पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। मास्टर चाबी से जब कमरे को खोला गया तो आकांक्षा का शव पंखे से लटक पाया गया। 29 मार्च को आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि आकांक्षा की मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 07 Apr 2023, 10:02 AM