मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, 74 घायल, अवैध तरीके से लगी थी होर्डिंग

होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। अधिकारियों के मुताबिक, होर्डिंग को नगर निकाय की इजाजत के बिना लगाया गया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जा्री है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई के घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी के दौरान विशाल होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी और 74 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह हादास सोमवार शाम को हुआ जब अचनक शहर का मौसम बदला और धूल भरी आंधी उठी। इसी दौरान घाटकोपर इलाके के समता कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर करीब 15 हजार वर्ग फीट से बड़ा होर्डिंग गिर गया, जिसके नीचे बड़ी संख्या में लोग दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस और मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि जिस हादसा हुआ, उस सयम पेट्रोल पंप के पास 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हादासे के बाद रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। तड़के सुबह 3 बजे तक होर्डिंग के अंदर दबे कुल 86 लोगों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया गया। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, 31 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। अधिकारियों के मुताबिक, होर्डिंग को नगर निकाय की इजाजत के बिना लगाया गया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia