संसद में सोनभद्र नरसंहार की गूंज, कांग्रेस सांसदों ने किया प्रदर्शन, ‘तानाशाही बंद करो’ के लगाए नारे

यूपी के सोनभद्र में हुए नरसंहार और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर सदन में हंगामा देखने को मिला। इससे पहले प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने को लेकर राज्यसभा और लोकसभा के कांग्रेस के सदस्यों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

यूपी के सोनभद्र में हुए नरसंहार और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर सदन में हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी के सदस्य सोनभद्र में आदिवासियों की सामूहिक हत्या मामले को लेकर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। दोपहर बारह बजे सदन की बैठक शुरु होने पर उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल शुरु कराया लेकिन विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी शुरु कर दी।

इससे पहले प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेसी सांसद, संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए थे और ‘तानाशाही बंद करो' और ‘गरीबों के खिलाफ अत्याचार बंद करों’ जैसे नारे लगाए।


लोकसभा के सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि वे सोनभद्र में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की अवैध तरीके से हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। प्रदर्शन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अभिरंजन चौधरी, मुख्य सचेतक के सुरेश और गौरव गोगोई सहित लगभग कई सांसद मौजूद थे। प्रदर्शनकारी सांसद सोनभद्र में प्रियंका गांधी की हिरासत को अवैध बता रहे थे और राज्य सरकार से इस पूरे प्रकरण पर जवाब की मांग कर रहे थे।

गौरतलब है कि 17 जुलाई को गुर्जर समुदाय के लोगों ने गोंड आदिवासियों पर जमीन के कब्जे को लेकर हमला कर दिया था। गांव के प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर ने एक बड़ी जमीन खरीदी थी, लेकिन इस पर पीढ़ियों से आदिवासी खेती कर रहे थे। प्रधान 200 से ज्यादा लोगों को लेकर इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए आया था। इस दौरान प्रधान के लोगों ने आदिवासियों पर बंदूक, डंडा, गंडासे और दूसरे हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 24 से ज्यादा घायल हो गए।


‘सोनभद्र नरसंहार’ के बाद शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंची थीं। अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस महासचिव उम्भा गांव में मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही थीं, इसी दौरान उन्हें रास्ते में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले गई थी। पीड़ितों से मिलने की मांग करते हुए चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थीं। शुक्रवार की रात उन्होंने भषण गर्मी में गेस्ट हाउस में धरने पर गुजारी। 24 घंटे बाद पीड़ितों ने चुनार गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपना धरना खत्म किया था।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों के लिए हुआ मुआवजे का ऐलान, प्रियंका बोलीं- कांग्रेस की हुंकार के बाद जागी योगी सरकार

सोनभद्र नरसंहार: लोकल थाने को पहले से थी वारदात की जानकारी, कांस्टेबल ने घटना वाले दिन बनाया था समझौते का दबाव

रात भर प्रियंका को मनाते रहे योगी के अफसर, लेकिन सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिले बिना लौटने से किया इनकार

सोनभद्र नरसंहार: पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, आखिर क्यों डरी योगी सरकार?

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 22 Jul 2019, 3:59 PM