सोनिया गांधी फिर हुईं कोरोना पॉजिटिव, घर में हुईं आइसोलेट, 3 दिन पहले प्रियंका गांधी भी हुई थीं संक्रमित

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इससे पहले दो जून को वह कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। यह जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी। जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा, ''आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।''

सोनिया गांधी इससे पहले दो जून को वह कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं।


तीन दिन पहले प्रियंका गांधी हुई थी कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि तीन दिन पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि वह फिर कोरोना से संक्रमित हो गई हैं और घर में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को पृथक रख रही हैं। इससे पहले तीन जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 15 हजार से अधिक मामले

देश में कोरोना कहर जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में तो कोरोना अब बेलगाम होने लगी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 15,815 नए मामले दर्ज किए गए है। इस दौरान 68 लोगों की जान गई है और 20,018 लोग ठीक हुए हैं।

देश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,19,264 पहुंच गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.36 फीसदी है। देश में कोरोन वायरस संक्रमण से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 4,35,93,112 तक पहुंच गया।

इससे पहले शनिवार 12 अगस्त को कोरोना के 16,561 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 49 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी।

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में 15815 नए केस, 68 की मौत, दिल्ली में 'बेलगाम' मामलों ने बढ़ाई चिंता

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */