कोलकाता: रैली में पढ़ा गया सोनिया गांधी का संदेश, ‘अगला चुनाव लोकतंत्र में विश्वास की बहाली के लिए लड़ा जाएगा’
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोलकाता में आयोजित विपक्ष की रैली को ‘अभिमानी और विभाजनकारी’ मोदी सरकार के खिलाफ सभी राजनीतिक धारा के नेताओं को एकजुट करने का ‘महत्वपूर्ण प्रयास’ बताया।

कोलकाता में टीएमसी की ओर से आयोजित ‘यूनाइटेड इंडिया’ रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जु्न खड़गे ने कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस रैली के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। रैली में उनके संदेश को मल्लिकार्जुन खड़गे ने पढ़ा। उन्होंने संदेश को पढ़ते हुए कहा, “देश पर संकट है। किसान परेशान हैं और युवा बेरोजगार हैं। देश काफी खराब हालात से गुजर रहा है।आर्थिक रूप से हमारे नागरिक मुश्किल में हैं, राजनीतिक रूप से हमारे संस्थानों को कमतर आंका गया और सामाजिक रूप से बहुलतावादी ताने-बाने को बर्बाद किया गया।”
उन्होंने आगे कहा, “आगामी लोकसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह लोकतंत्र में देश का विश्वास बहाल करने, हमारे धर्मनिरपेक्ष ढांचे और धरोहरों को बचाने के लिए चुनाव है। वे लोग भारत के संविधान को बर्बाद करना चाहते हैं।”
संदेश पढ़ते हुए उन्होंने आगे कहा, “जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक मोदी और शाह जैसे लोग लोकतंत्र और भारत की धर्मनिरपेक्ष मूल्यों से खिलवाड़ करते रहेंगे। अगला चुनाव लोकतंत्र में विश्वास की बहाली के लिए लड़ा जाएगा। इस रैली ने विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमियों से आए नेताओं को एक मंच पर इकठ्ठा किया गया है। सबका लक्ष्य मोदी सरकार को हराना है।”
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विपक्षी रैली में कांग्रेस पार्टी की ओर से शामिल हुए।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
- PM Modi
- Amit Shah
- Sonia Gandhi
- Kolkata
- West Bengal
- कोलकाता
- अमित शाह
- मोदी सरकार
- पीएम मोदी
- सोनिया गांधी
- पश्चिम बंगाल
- Loksabha Election 2018
- Modi Goverment
