लालकिला मैदान में रामलीला में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का किया दहन

इससे पहले लालकिला के मैदान में विजयदशमी समारोह में भाग लेने पहुंची सोनिया गांधी ने प्रभु श्रीराम और माता सीता का रूप धरे कलाकारों को विजय तिलक लगाया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल और रामलीला समिति के सदस्य भी मौजूद थे।

लालकिला मैदान में रामलीला में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का किया दहन
लालकिला मैदान में रामलीला में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का किया दहन
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के लालकिला मैदान में नव श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित विजयदशमी समारोह में भाग लिया। उन्होंने धनुष से बाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को दहन किया। 

इससे पहले लालकिला के मैदान में नव श्री धार्मिक लीला समिति के विजयदशमी समारोह में बाग लेने पहुंची सोनिया गांधी ने प्रभु श्रीराम और माता सीता का रूप धरे कलाकारों को विजय तिलक लगाया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल और रामलीला समिति के सदस्य भी मौजूद थे।


इससे पहले आज दिन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दशहरा के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस ने कहा कि दशहरा का यह पावन पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य हमेशा असत्य पर भारी होता है। सत्य की हमेशा जीत होती है।

विजय दशमी, यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योंकि इस दिन भगवान राम ने राक्षस राजा रावण को हराया था और देवी दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। यह अश्विन महीने के दसवें दिन पड़ता है, जो हिंदू चंद्र-सौर पंचांग में सातवां दिन है। नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दसवें दिन देवी दुर्गा के भक्त बहुत धूमधाम से दशहरा मनाते हैं। इस दिन लालकिले के मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतले का दहन भी किया जाता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia