एग्जिट पोल पर सोनिया गांधी बोलीं- नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट रहने वाला है, इंतजार कीजिए

सोनिया गांधी ने कहा, ''हमें अभी इंतजार करना होगा। हमें पूरी उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट रहने वाला है।''

फोटो: सोशल मीडिया
i

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर आए एग्जिट पोल पर कहा कि इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, ''हमें अभी इंतजार करना होगा। हमें पूरी उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट रहने वाला है।''

इससे पहले एग्जिट पोल को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि यह एग्जिट पोल नरेंद्र मोदी की फैंटेसी पोल है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा था कि सिद्दू मूसेवाला का गाना नहीं सूना यानी की इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलने जा रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए