ईद से एक दिन पहले कश्मीर में मीडिया पर हमला, ‘राईज़िंग कश्मीर’ के एडिटर शुजात बुखारी की हत्या

श्रीनगर से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। आतंकवादियों ने वरिष्ठ पत्रकार और राईजिंग कश्मीर के एडिटर शुजात बुखारी की हत्या कर दी है।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ईद से ठीक एक दिन पहले कश्मीर घाटी मेंं एक बार फिर हिंसा का दौर शुरु हुआ है। इस बार निशाना मीडिया को बनाया गया है। आतंकवादियों ने राईजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी पर हमला किया। इस हमले में वे और उनका पीएसओ बुरी तरह घायल हुए। बाद में अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।

हमले के वक्त वह लाल चौक के प्रेस एवेन्यू में अपने दफ्तर से बाहर आ रहे थे। इस हमले में उनकी गाड़ी का ड्राइवर भी जख्मी हुआ है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुजात बुखारी की हत्या से पूरी घाटी दहल उठी है और मीडिया और बुद्धिजीवी वर्ग सकते में है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और तमाम लोगों ने इस हत्या पर गहरा शोक जताया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 Jun 2018, 8:19 PM