स्टालिन ने दूरदर्शन के ‘लोगो’ में बदलाव को भगवाकरण की शुरुआत बताया, BJP पर बोला हमला

स्टालिन ने कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़ी नजर आएगी। स्टालिन ने कहा कि पहले तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर का ‘‘भगवाकरण’’ किया गया था और तमिलनाडु के महान नेताओं की प्रतिमाओं पर भगवा रंग डाला गया था।

स्टालिन ने दूरदर्शन के ‘लोगो’ में बदलाव को भगवाकरण की शुरुआत बताया, BJP पर बोला हमला
स्टालिन ने दूरदर्शन के ‘लोगो’ में बदलाव को भगवाकरण की शुरुआत बताया, BJP पर बोला हमला
user

नवजीवन डेस्क

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के ‘लोगो’ को लाल से नारंगी किए जाने की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि यह हर चीज का भगवाकरण करने की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘साजिश’ की शुरुआत है।

स्टालिन ने ‘लोगो’ में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि दूरदर्शन पर ‘‘भगवा दाग’’ लग गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि ‘‘भाजपा हर चीज का भगवाकरण करने की साजिश रच रही है।’’


मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, ‘‘ये (‘लोगो’ में बदलाव जैसे कदम) उसी की शुरुआत हैं। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़ी नजर आएगी।’’ स्टालिन ने कहा कि पहले तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर का ‘‘भगवाकरण’’ किया गया था और ‘‘तमिलनाडु के महान नेताओं की प्रतिमाओं पर भगवा रंग डाला गया था।’’

गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने दूरदर्शन के ‘लोगो’ के रंग में बदलाव को ‘‘पूरी तरह से अवैध’’ और ‘‘बीजेपी समर्थक पक्षपात’’ को प्रतिबिंबित करने वाला करार दिया है। विपक्ष ने चुनाव के बीच में लिए गए इस फैसले को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia