बिहार के गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल के पास हुआ। जहां पर अचानक से भगदड़ मच गई। भगदड़ में दो महिला और एक बच्चे की दबने से मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बिहार के गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत
बिहार के गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत
user

नवजीवन डेस्क

 बिहार के गोपालगंज जिले में दुर्गा पूजा का जश्न मातम में बदल गया है। जिले के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई है। यह भगदड़ राजा दल पूजा पंडाल में हुई। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत की पुष्टी हुई है। वहीं भगदड़ में करीब दर्जन भर लोग जख्‍मी हुए हैं, जिन्‍हें इलाज के लिए सदर अस्‍पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

आनन-फानन में जिले के तमाम आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल के पास हुआ। जहां पर अचानक से भगदड़ मच गई। भगदड़ में दो महिला और एक बच्चे की दबने से मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आलाधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान चला रहे हैं। डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और पुलिस अधिक्षक मौके पर मौजूद हैं। तीनों मृतकों के शव को सदर अस्पताल में लाया गया है। मृतकों की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है। घटना के बाद से अफरातफरी का माहौल है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia