कर्बला में मुहर्रम के जुलूस में भगदड़, अब तक 30 लोगों की मौत, 75 से अधिक लोग घायल

बगदाद के पवित्र शिया शहर कर्बला में भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 75 से अधिक लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, श्रद्धालु आशुरा के जुलूस की ओर बढ़ रहे थे तभी भगदड़ मची और भीड़ बेकाबू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

बगदाद के पवित्र शिया शहर कर्बला में भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 75 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सायफ अल-बद्र ने कहा कि यह घटना आशुरा की प्रमुख शिया परंपरा के दौरान हुई, जब कर्बला में इमाम हुसैन के मकबरे में हजारों लोगों को प्रवेश करने दिया गया। कर्बला, बगदाद से 110 किमी दूर है।

खबरों के मुताबिक, श्रद्धालु आशुरा के जुलूस की ओर बढ़ रहे थे तभी भगदड़ मची और भीड़ बेकाबू हो गई। मुहर्रम के दिन हजारों लोग इस पवित्र शहर में शामिल होने के लिए इकट्ठे हुए थे। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह जगह बगदाद से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 10 Sep 2019, 8:49 PM