दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह पेड़ गिरे, पारा आया नीचे, गर्मी से राहत

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाओं के साथ शुरु हुई बारिश ने मौसम में बदलाव किया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी दौरान कई जगह पेड़ गिरने के खबरें हैं।

फोटो : एएनआई
i

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के साथ ही उत्तर भारत में कई जगहों पर सुबह-सुबह तेज रफ्तार की हवाओं और बारिश से मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। हवा की रफ्तार खतरनाक होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। जगह-जगह पेड़ गिरने से कई इलाकों में रास्ते अवरुद्ध हुए हैं।

इस दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों पर भी असर पड़ा है। हवाई अड्डे ने एक सूचना जारी कर सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर उड़ानों की ताजा जानकारी हासिल करें।


दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह पेड़ गिरे, पारा आया नीचे, गर्मी से राहत

दरअसस मौसम विभाग ने कल ही अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था और कहा था कि अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा था कि अगले 24 घंटों में तामपान सामान्य से एक डिग्री कम रहेगा। लेकिन आज सुबह की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान तीन डिग्री तक कम होकर 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए