मणिपुर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन तेज, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे

सोमवार से ख्वारमबंद महिला बाजार में डेरा डाले सैकड़ों छात्र बी टी रोड के जरिये राजभवन की ओर बढ़ने करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें कांग्रेस भवन के पास रोक दिया।

मणिपुर में छात्रों का प्रदर्शन
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मणिपुर के पुलिस महानिदेशक और राज्य के सुरक्षा सलाहकार को पद से हटाने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प होने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोमवार से ख्वारमबंद महिला बाजार में डेरा डाले सैकड़ों छात्र बी टी रोड के जरिये राजभवन की ओर बढ़ने करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें कांग्रेस भवन के पास रोक दिया।


मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक विरोध रैली निकाली और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका।

मणिपुर सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है और थौबल में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 (2) के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia