लोकसभा में आज चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर होगी चर्चा
चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की अन्य उपलब्धियों पर लोकसभा में चर्चा होगी।

i
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लगातार मिल रही सफलता पर आज लोकसभा में चर्चा होगी।
बुधवार को लोकसभा द्वारा लोकसभा एवं देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023 ( 128 वां संविधान संशोधन ) को पारित किए जाने की घोषणा करने के बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन में यह जानकारी दी कि कल (गुरुवार) चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की अन्य उपलब्धियों पर लोकसभा में चर्चा होगी।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
