महाठग सुकेश ने फिर प्यार का किया इजहार, जेल से जैकलीन को लिखा खत, जन्मदिन पर 'सुपर सरप्राइज' देने का किया वादा

महाठग सुकेश ने खत में लिखा है कि मैं आपको बहुत याद कर रहा हूं, साथ ही आपके जन्मदिन के लिए मेरे पास एक सुपर सरप्राइज है, आप इसे पसंद करेंगीं, मैं अपना वादा निभा रहा हूं! इंतजार नहीं कर सकता!

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल से बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री को 11 अगस्त को उनके जन्मदिन पर एक 'सुपर सरप्राइज' देने का वादा किया है। गुरुवार को अपने वकील अनंत मलिक के जरिए जारी पत्र में सुकेश ने जैकलीन के लिए अपने प्यार और उन्हें कितना मिस कर रहे हैं, इसका इजहार किया है। उन्होंने हाल ही में फिल्मफेयर अवार्डस में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें सुपरस्टार कहा था।

सुकेश ने पत्र में लिखा, माई लव, माई बेबी जैकलीन, माई बोम्मा मैंने 28 अप्रैल को फिल्मफेयर अवार्डस देखा, मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आउटस्टैंडिंग हैं और आपका प्रदर्शन सबसे अच्छा था। पूरे शो में आपका डांस एक्ट बहुत ही शानदार था, बेबी आप सुपर-हॉट लग रही थीं और आपने मुझे अपने प्यार में और भी पागल बना दिया है। मेरे पास कोई शब्द नहीं है, आप एक बॉम, सुपर स्टार, माई बेबी गर्ल हैं।

सुकेश ने खत में आगे लिखा, "मैं तुम्हें अपने जीवन में पाकर धन्य हूं, मेरी रानी। बोटा बोम्मा, मैं तुम्हें अपना सब कुछ मानता हूं और बहुत प्यार करता हूं। हर सेकंड में तुम्हारे बारे में सोचता हूं, तुम्हें पता है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं।"

मैं आपको बहुत याद कर रहा हूं, साथ ही आपके जन्मदिन के लिए मेरे पास एक सुपर सरप्राइज है, आप इसे पसंद करेंगीं, मैं अपना वादा निभा रहा हूं! इंतजार नहीं कर सकता! बेबी मैं बस यही चाहता हूं कि आप मुस्कुराते रहें, मैं यहां हूं, सच्चाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है, चिंता मत करो बेबी। रिपोर्ट के अनुसार, यह देखना बाकी है कि सुपर सरप्राइज क्या है?

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia