केजरीवाल के खिलाफ सुकेश चंद्रशेखर ने खोला नया मोर्चा, विधानसभा चुनाव में खिलाफ उतरने का किया ऐलान

सुकेश ने केजरीवाल को लिखे पत्र में उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही केजरीवाल से विशेष नंबर के बारे में भी सवाल किया और आरोप लगाया कि इस नंबर के जरिए लगातार उसके परिवार के लोगों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।

जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में राजधानी के मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ताजा हमला बोला है। सुकेश ने केजरीवाल को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आरोपी सुकेश ने अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए तीन पेज का पत्र लिखा है।

सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में कहा, "मैं आपके सभी ऑफर को ठुकरा चुका हूं। मुझे आपके द्वारा दी गई धमकियों की भी कोई परवाह नहीं है। मैं आपके विरोध में दिल्ली में, आपके विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। उसने केजरीवाल से विशेष नंबर के बारे में भी सवाल किया और आरोप लगाया कि इस नंबर के जरिए लगातार उसके परिवार के लोगों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।


यही नहीं, सुकेश ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल ने उसे धमकी दी और तीन महीने तक मौन रहने के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए प्रलोभन देने का भी प्रयास किया। सुकेश ने दावा किया कि केजरीवाल ने उसे अपना बयान वापस लेने और मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायतों को वापस लेने के लिए भी कहा।

सुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उसे यह सब कुछ करने के एवज में राजनीतिक समर्थन देने की पेशकश की थी। हालांकि, चंद्रशेखर ने कहा उसने इन सभी ऑफर को ठुकरा दिया था और इस बात पर जोर दिया था कि वह सत्य और अखंडता पर चलने वाला व्यक्ति है। उसने केजरीवाल की आलोचना की। उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनके सहयोगी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। लिहाजा उनकी कानूनी दुश्वारियां बनी हुई हैं।


पत्र में केजरीवाल को भ्रष्टाचार के आरोपों का सीधे सामना करने की भी चुनौती दी गई है। चंद्रशेखर ने दावा किया है कि वो केजरीवाल के गलत कामों का खुलासा करके रहेगा। उसने सीबीआई पर विसंगतिपूर्ण कार्य करने का भी आरोप लगाया। सुकेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र में कहा, "केजरीवाल जी, मैं आपको बताऊंगा कि कैसे इस महाठग को आपके ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने प्यार दिया।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia