पंजाब के मोहाली में ‘संडे नवजीवन’ के महात्मा गांधी विशेषांक का हुआ विमोचन

पंजाब के मोहाली में ‘संडे नवजीवन’ के महात्मा गांधी विशेषांक का विमोचन कर दिया गया है।विमोचन कार्यक्रम मोहाली के सेक्‍टर-78 स्थित स्‍पोर्ट्स कांप्‍लेक्‍स में आयोजित किया गया।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
user

नवजीवन डेस्क

10 Dec 2018, 12:56 PM

हमारी टीम सच्ची निष्ठा के साथ कर रही है काम: मृणाल पांडे

नेशनल हेराल्ड ग्रुप की संपादकीय सलाहकार मृणाल पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी टीम सच्ची निष्ठा के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने नवजीवन के जरिए जो ज्योति जलाई थी, उस ज्योति को हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

10 Dec 2018, 12:50 PM

देश के संस्थानों पर हमले हो रहे हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश के संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग साजिश रच रहे हैं। राहुल ने कहा कि जो इस तरह की साजिश रच रहे हैं वे जल्द ही देश की सत्ता से बाहर होने वाले हैं।

10 Dec 2018, 12:48 PM

सिर्फ खुद को सच बताने की सोच आरएसएस और बीजेपी की है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोगों की यह सोच है वो जो सचते हैं वही सही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उनके आने से पहले कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम की बातों में कितनी सच्चाई है यह पूरा देश जानता है।


10 Dec 2018, 12:43 PM

देश में मीडिया के लोगों को डराया और दबाया गया है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज के दौर में मीडिया का रवैया बदल गया है। आज मीडिया वही कह रहा है जो ताकतवर लोग कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अखबारों में भ्रष्टाचार के बारे में नहीं लिखा जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अखबार के पहले पन्ने पर मनोरंजन की खबरें दिखती हैं। उन्होंने कहा कि देश में मीडिया के लोगों को डाराया और दबाया गया है।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
10 Dec 2018, 12:39 PM

विदेशों में आदर और सम्मान के साथ बात करते थे मनमोहन सिंह: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर जब भी विदोशों में मनमोहन सिंह जाते थे वे आदर और सम्मान के साथ बात करते थे।


10 Dec 2018, 12:37 PM

मनमोहन सिंह पर संसार को फख्र है: राहुल गांधी

राहुल गांधी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया मेरे बाेरे जो कुछ भी लिखे लेकिव वो मेरा दुश्मन नहीं हो सकती, हमेशा दोस्त रहेगी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह पर संसार को फख्र है।

10 Dec 2018, 12:30 PM

आजादी की लड़ाई में पंजाब ने अहम भूमिका निभाई थी: मनमहोन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में पंजाब ने अहम भूमिका निभाई थी। आजादी की असल लड़ाई जलियांवाला बाग से शरू हुई थी। जहां पंजाब के सैकड़ों नौजवानों ने शहादत दी थी।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन

10 Dec 2018, 12:26 PM

पंजाब के मोहाली में ‘संडे नवजीवन’ के महात्मा गांधी विशेषांक का हुआ विमोचन

पंजाब के मोहाली में ‘संडे नवजीवन’ के महात्मा गांधी विशेषांक का विमोचन कर दिया गया है।विमोचन कार्यक्रम मोहाली के सेक्‍टर-78 स्थित स्‍पोर्ट्स कांप्‍लेक्‍स में आयोजित किया जा रहा है।

10 Dec 2018, 12:14 PM

देश को बांटने की कोशिश की जा रही है: सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ ने कहा कि देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। सरकार अलग-अलग तरीके से साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि हमें इससे लड़ने की जरूरत है, एक साथ आने की जरूरत है।


10 Dec 2018, 12:10 PM

देश के मीडिया संस्थानों पर दबाव बनाया जा रहा है: सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ ने कहा कि हमेशा से अखबारों की अहम भूमिका रही है। अखबारों और मीडिया संस्थानों की यह जिम्मेदारी रही है कि वे सच के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जो अखबार और पत्रकार सच्चाई के साथ खड़े हैं उनकी हत्याएं हो रही हैं। अखबरों के मालिकों और मीडिया संस्थानों पर दबाव बनाया जा रहा है।

10 Dec 2018, 12:02 PM

सुनील जाखड़ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं

कार्यक्रम को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ संबोधित कर रहे हैं। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत सभी मेहमानों का स्वागत किया।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन

10 Dec 2018, 12:00 PM

पंजाब के मोहाली में कार्यक्रम जारी, सोन कालरा भजन पेश कर रही हैं

पंजाब के मोहाली में ‘संडे नवजीवन’ के महात्मा गांधी विशेषांक के विमोचन के मौके पर कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सोन कालरा भजन पेश कर रही हैं।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
10 Dec 2018, 11:32 AM

देश की आजादी में नवजीवन अखबार ने अहम भूमिका निभाई: मोतीलाल वोरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोतीलाल वोरा ने कहा कि देश की आजादी में नवजीवन अखबार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अनेकों परेशानियों को बावजूद महात्मा गांधी ने नवजीवन का प्रकाशन जारी रखा।


10 Dec 2018, 11:30 AM

पंजाब के मोहाली में कार्यक्रम शुरू, मोतीलाल वोरा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं

पंजाब के मोहाली में ‘संडे नवजीवन’ के महात्मा गांधी विशेषांक का विमोचन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। मोतीलाल वोरा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। नवजीवन अखबार की शुरूआत कैसे हुई इस पर मोतीलाल वोरा रोशनी डाल रहे हैं।

10 Dec 2018, 10:53 AM

पंजाब के मोहाली में ‘संडे नवजीवन’ के महात्मा गांधी विशेषांक का विमोचन

पंजाब के मोहाली में ‘संडे नवजीवन’ के महात्मा गांधी विशेषांक का विमोचन किया जा रहा है। विमोचन कार्यक्रम मोहाली के सेक्‍टर-78 स्थित स्‍पोर्ट्स कांप्‍लेक्‍स में आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेषांक के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि के तौर हिस्सा ले रहे हैं। उनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एसोसिएटेड जर्नल्‍स लिमिटिेड -एजेएल के चेयरमैन मोतीलाल वोरा और पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद हैं।

कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के प्रबुदध जन, लेखक, कलाकार, साहित्‍कार और पत्रकारों के अलावा समाज के अलग-अलग तबकों का नेतृत्‍व करने वाले लोग शामिल हुए हैं।

संडे नवजीवन के दो संस्करण निरंतर दिल्ली और पंचकुला से प्रकाशित हो रहे हैं और पाठकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia