जल्द पड़ने वाला वाला है पूर्ण चंद्रग्रहण, इन जगहों पर रहेगा खास असर

साल का दूसरा ग्रहण 21 जनवरी को लगने वाला है। बता दें कि यह ग्रहण साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

21 जनवरी को साल 2019 का दूसरा ग्रहण लगने वाला है। साल के शुरुआत में ही सूर्य ग्रहण लगा था और अब महीने के अंत में पूर्ण चंद्रग्रहण लगने वाला है। 21 जनवरी को लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। वही इस चंद्रग्रहण को काफी खास भी माना जा रहा है, लेकिन यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

चंद्र ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। भारतीय के समय के अनुसार, यह चंद्रग्रहण 20 जनवरी की रात 8 बजकर 7 मिनट से अगले दिन 21 जनवरी की आधी रात 1 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा। बता दें कि पिछला पूर्ण चंद्र ग्रहण 27 जुलाई, 2018 को पड़ा था, जो 1 घंटा 43 मिनट तक चला था।

वैज्ञानिक के नजरिए से इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया है। चंद्र ग्रहण के दिन चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आता है। यही कारण है कि चांद सुर्ख लाल रंग का नजर आता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा के रंग बदलने पर वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दौरान सूरज की रोशनी धरती से होकर चंद्रमा पर पड़ती है। हमारे ग्रह की छाया पड़ने की वजह से चंद्रमा का रंग ग्रहण के दौरान बदल जाता है।

वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रगहण के दौरान लोगों को इन कामों से बचने की सलाह दी गई है।

  • खाना खाना और बनाना, सिर पर तेल लगाना वर्जित है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण प्रकोप बढ़ता है जिस से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। ग्रहण के समय कुछ भी खाने से बचें।
  • ग्रहण के समय पति-पत्नी किसी भी कीमत पर शारीरिक संबंध ना बनाएं। संतान की विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने से बचें

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Jan 2019, 10:29 AM