सूरत में टला बड़ा रेल हादसा, अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस का डिब्बा हुआ अलग, मची अफरा-तफरी
न्यूज रिपोर्ट की मानें तो ये दोनों डिब्बे सुबह 8:50 बजे वडोदरा डिवीजन के गोथंगम यार्ड के पास अलग हो गए थे। जिसके बाद यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों पर खड़े हो गये हैं।
i
सूरत में बड़ा ट्रेन हादसा टला है। जानकारी के मुताबिक सायन में अहमदाबाद से मुंबई आ रही डबल डेकर एक्सप्रेस का डिब्बा अलग हो गया। डिब्बा अलग होने की वजह से यात्री में अफराकफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
न्यूज रिपोर्ट की मानें तो ये दोनों डिब्बे सुबह 8:50 बजे वडोदरा डिवीजन के गोथंगम यार्ड के पास अलग हो गए थे। जिसके बाद यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों पर खड़े हो गये हैं।
रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि ट्रेन को जल्द ही ठीक करके इसे रवाना कर दिया जाएगा.
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia