'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह लौटे घर, 22 अप्रैल को हुए थे लापता, जानें क्या कहा?

गुरुचरण सिंह के 22 अप्रैल को दिल्ली में अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। लेकिन वह एयरपोर्ट पर ही नहीं पहुंचे। 26 अप्रैल को उनके लापता होने की बात सामने आई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढी का रोल करने वाले गुरुचरण सिंह 25 दिन तक गायब रहने के बाद वह घर लौट आए हैं।  वापस लौटने पर गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह घर छोड़कर दुनियाभर में धार्मिक यात्रा करने निकले थे।

उन्होंने बताया कि वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके। कई दिनों तक वहां ठहरने के बाद उन्हें एहसास हुआ की अब घर वापस लौट जाना चाहिए। इसलिए वह घर वापस लौट आए।

बता दें कि गुरुचरण सिंह के 22 अप्रैल को दिल्ली में अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। लेकिन वह एयरपोर्ट पर ही नहीं पहुंचे। 26 अप्रैल को उनके लापता होने की बात सामने आई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia