तमिलनाडु चुनावः कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, प्रदेश अध्यक्ष श्रीपेरुम्बुदुर सीट से प्रत्याशी

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान है और नतीजे 4 मई को आएंगे। राज्य में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। एक तरफ डीएमके-कांग्रेस गठबंधन है, दूसरी तरफ एआईएडीएमके-बीजेपी-पीएमके का एनडीए गठबंधन और तीसरी तरफ विजय की टीवीके जैसी नई ताकत है।

तमिलनाडु चुनावः कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, प्रदेश अध्यक्ष श्रीपेरुम्बुदुर सीट से प्रत्याशी
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई का नाम भी शामिल है, जो श्रीपेरुम्बुदुर (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार, पॉन्नेरी (एससी) से दुरई चंद्रशेखर, वेलाचेरी से जेएमएच आस्सन मौलाना, श्रीपेरुम्बुदुर (एससी) से के. सेल्वापेरुन्थगई, शोलिंगुर से ए.एम. मुनिरतिनम, उथंगराई (एससी) से आर. कुप्पू सामी, कृष्णगिरि से डॉ. ए. चेल्ला कुमार, पेन्नागरम से जीकेएम तमिल कुमारन, अत्तूर (एससी) से एस.के. अर्थनारी, ईरोड (ईस्ट) से गोपीनाथ पलनियप्पन, उधगमंडलम से बी. रामचंद्रन, कवुंदम्पालयम से के.पी. सूर्या प्रकाश और सिंगनल्लूर से एम.वी. श्रीनिवास नायडू को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने थुरैयूर (एससी) से एम. विचु लेनीन प्रसाथ, कुड्डालोर से ए.एस. चंद्रशेखरन, मयिलाडुथुरै से जमाल यूनुस मोहम्मद, अरंथांगी से टी. रामा चंद्रिरन, करैकुडी से एस. मंगुडी, उसिलम्पट्टी से टी. सरवाणा कुमार, सिवकासी से गणेसन अशोकन, तिरुवदाना से रामा करुमानिक्कम, श्रीवैकुंटम से एस. ओर्वशी अमीरथराज, संकरनकोविल (एससी) से संगई गणेशन, अम्बासमुद्रम से वी.पी. दुरई, नंगुनेरी से रूबी मनोहरन, कोलाचेल से डॉ. थरागई कुथबर्ट, विलावनकोड से टी.टी. प्रवीण और किल्लियूर से एडवोकेट एस. राजेश कुमार को टिकट दिया है।


तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। सत्तारूढ़ द्रमुक डीएमके के नेतृत्व वाले सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) में कांग्रेस को 28 सीटें आवंटित की गई हैं। कांग्रेस ने इनमें से 27 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि मेलुर सीट पर अभी फैसला लंबित है। यह सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी का दावा है कि इन उम्मीदवारों में स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ वाले नेता शामिल हैं, जो अलायंस की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक चरण में 23 अप्रैल को होने हैं और नतीजे 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। एक तरफ डीएमके-कांग्रेस गठबंधन है, दूसरी तरफ एआईएडीएमके-बीजेपी-पीएमके का एनडीए गठबंधन और तीसरी तरफ टीवीके (तामिलग वेट्री काची) जैसी नई ताकत है। इससे पहले बीजेपी ने भी शुक्रवार को 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia