तमिलनाडु में लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 94.31% छात्र पास

तमिलनाडु 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। इस साल SSLC परीक्षा में 94.31 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

तमिलनाडु में सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस साल राज्य ने 94.31 प्रतिशत का प्रभावशाली पास प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा निदेशालय (डीजीई) की ओर से जारी नतीजों के बाद 9 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

प्रदेशभर में मार्च और अप्रैल के दौरान आयोजित हुई इस परीक्षा को छात्रों के शैक्षणिक जीवन का अहम पड़ाव माना जाता है। परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी और राहत का माहौल देखने को मिला।

वेबसाइट पर ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपनी अस्थायी अंकतालिका यानी प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

शिक्षा विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट देखने से पहले अपना हॉल टिकट तैयार रखें, ताकि लॉगिन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों के मुताबिक बड़ी संख्या में छात्र एक साथ वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं, जिससे अस्थायी तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों से घबराने की जरूरत नहीं है।


SMS और स्कूलों के जरिए भी मिलेगी जानकारी

ऑनलाइन सुविधा के अलावा छात्र अपने स्कूलों से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। राज्यभर के स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों को परिणाम देखने और सत्यापित करने में पूरी मदद करें।

सरकार ने SMS सेवा के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। स्कूल के छात्रों को उनके स्कूल में दर्ज मोबाइल नंबर पर जानकारी भेजी जाएगी, जबकि निजी परीक्षार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान दिए गए नंबर पर रिजल्ट संबंधी सूचना मिलेगी।

ग्रामीण और शहरी छात्रों के लिए कई विकल्प

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। इसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों तक परिणाम आसानी से पहुंचाना और सर्वर पर दबाव कम करना है।

विभाग ने कहा कि हर साल रिजल्ट वाले दिन वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक रहता है, इसलिए छात्रों को अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं ताकि उन्हें बिना परेशानी के अपना परिणाम मिल सके।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia