बिहार: सासाराम में युवती की गैंगरेप के बाद हत्या, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को याद दिलाई नैतिकता 

बिहार के सासाराम में लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाते कहा कि फिर एक मासूम बेटी के साथ गैंगरेप कर मर्डर कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के सासाराम में लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, “फिर बिहार के सासाराम में एक मासूम बेटी के साथ गैंगरेप कर मर्डर कर दिया। यह सब क्या हो रहा है। नैतिकता कहां है। लोगों में विवेक कहां है। सीएम साहब आप चुप क्यों हैं।”

घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। रोहतास जिले स्थित शिवसागर थाना क्षेत्र के लोधी बरांव गांव में लड़की का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि लड़की मंगलवार की दोपहर अपने स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। लड़की के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद गांव के एक सुनसान इलाके में झाड़ियों में लड़की का शव मिला। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए चक्काजाम किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

लड़की के शरीर पर चोट और धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव से सटे कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 23 Aug 2018, 1:44 PM
/* */