तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- बिहार में RJD शासनकाल के मुकाबले अपराधों में 101.02% की बढ़ोतरी हुई

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार नीतीश-बीजेपी शासनकाल में आरजेडी शासनकाल के मुक़ाबले अपराधों में 101.02% की बढ़ोतरी हुई है। झूठे दुष्प्रचार से और अपनी महिमामंडन से सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा नहीं डाल सकती!

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार नीतीश-बीजेपी शासनकाल में आरजेडी शासनकाल के मुक़ाबले अपराधों में 101.02% की बढ़ोतरी हुई है। झूठे दुष्प्रचार से और अपनी महिमामंडन से सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा नहीं डाल सकती!

इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीतामढ़ी में शराब तस्करों ने सब इंस्पेक्टर दिनेश राम की गोली मारकर हत्या कर दी है और एक अन्य को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है! माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपके घर में सीधी पहुंच रखने वाले शराब माफिया में इतना दुःसाहस कहां से आया कि वो अब पुलिस का ही एनकाउंटर कर रहे है?

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia