तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, 'BJP के दबाव में राज्यसभा गए, बिहार की स्थिति बदतर, लोग परेशान हैं'
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लोग परेशान हैं। इन लोगों की केवल कुर्सी पर बने रहने की मंशा है। यह केवल बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं।"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद विक्षी पार्टी के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, "यह तो एक औपचारिकता है और ना चाहते हुए भी वो यह कर रहे हैं।उनपर दबाव है।
उन्होंने आगे कहा कि हमने चुनाव में पहले ही कहा था कि उनको (मुख्यमंत्री) नहीं रहने दिया जाएगा। सवाल यह है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में परिवर्तन आखिर क्यों किया जा रहा है? बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लोग परेशान हैं। इन लोगों की केवल कुर्सी पर बने रहने की मंशा है। यह केवल बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं।"
वहीं बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर निशाना साधा है। तारिक अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपना चुनावी वादा तोड़ा है और प्रदेश की जनता से विश्वासघात किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कब पलट जाएं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे और इसके बाद 14 दिन की अवधि के भीतर उन्हें विधान परिषद का सदस्य पद छोड़ना था।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia