बिहार: छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर तेजस्वी का नीतीश पर हमला, पूछा, ऐसी घटनाओं का अंत कब?

बिहार में मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है दिनदहाड़े लड़कियों के साथ छेड़खानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सहरसा में कुछ मनचलों ने दिन दहाड़े एक स्कूल जाती लड़की के साथ छेड़खानी की है। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खाने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सहरसा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ मनचले लड़के-लड़की को परेशान कर रहे हैं और लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं।

इस वीडियो में साइकिल की कैरियर पर किताब रखकर पढ़ने या पढ़कर वापस अपने घर लौट रही एक छात्रा दिख रही है। दिनदहाड़े मनचले उस लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। वे लड़की को घेरकर उसके साथ बीच रास्ते पर छेड़खानी कर रहे हैं। ये युवक लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं और जब वह भागने का प्रयास करती है तो उसे खदेड़कर जमीन पर पटक देते हैं।

इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। विपक्षी दल वीडियो का हवाला देकर नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था को कोस रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, “नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?”

बिहार: छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर तेजस्वी का नीतीश  पर हमला, पूछा,  ऐसी घटनाओं का  अंत कब?

उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं से बिहार शर्मसार हो रहा है। नालंदा,गया,मधुबनी,कैमूर,जहानाबाद,रोहतास, सासाराम,आरा के बाद अब सहरसा का वीडियो वायरल हो रहा है। मुजफ्फरपुर और पटना शेल्टर होम में तो महापाप हुआ।

बिहार: छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर तेजस्वी का नीतीश  पर हमला, पूछा,  ऐसी घटनाओं का  अंत कब?

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार कर चुकी है। सहरसा सदर के डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द पड़कने का प्रयास करेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia