एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव बोले- योगी जी की सरकार जाने वाली है, गोवा, उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार आएगी

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने रिजल्ट दे दिया है, अब बस औपचारिकता है। हमने लोगों में सरकार के प्रति जो गुस्सा देखा वो साफ संदेश था कि योगी जी की सरकार जाने वाली है और अखिलेश जी आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में BJP की विदाई तय है।

फोटो: Getty Images
i

एग्जिट पोल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने रिजल्ट दे दिया है, अब बस औपचारिकता है। हमने लोगों में सरकार के प्रति जो गुस्सा देखा वो साफ संदेश था कि योगी जी की सरकार जाने वाली है और अखिलेश जी आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में BJP की विदाई तय है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें लगता है कि गोवा, उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार आएगी, पंजाब में हो सकता है कि कड़ा मुकाबला हो लेकिन कही भी बीजेपी नजर नहीं आ रही है। लोगों को आखिरी काउंटिंग पर भी नजर रखने की जरूरत है

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए