हरियाणा: असोटी और बल्लभगढ़ के बीच तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मची हड़कंप

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 12723 में सुबह करीब 7.43 बजे असोटी स्टेशन पर आग लगने की खबर आई, जिसके बाद अग्निशमन दल की कई गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा में असोटी और बल्लभगढ़ के बीच हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।

हरियाणा: असोटी और बल्लभगढ़ के बीच तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मची हड़कंप

ट्रेन में आग की जानकारी अग्निशमन के अधिकारियों ने दी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 12723 में सुबह करीब 7.43 बजे असोटी स्टेशन पर आग लगने की खबर आई, जिसके बाद अग्निशमन दल की कई गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

हरियाणा: असोटी और बल्लभगढ़ के बीच तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मची हड़कंप

अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त ट्रेन असोटी स्टेशन से गुजर चुकी थी। ट्रेन में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन को असोटी और बल्लभगढ़ के बीच में रोका गया। भारी धुएं के कारण ट्रैक पर ट्रैक पर आवागमन भी रोक दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आग नौवें कोट के पहियों की ब्रेक बाइंडिंग में लग गई थी।

हरियाणा: असोटी और बल्लभगढ़ के बीच तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मची हड़कंप

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Aug 2019, 10:45 AM