लखीमपुर हिंसा: BJP की विचारधारा की जागीर नहीं देश, किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही सरकार- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है। ये देश बीजेपी की विचारधारा की जागीर नहीं है। ये देश किसानों का है, किसानों ने बनाया है, किसानों ने सींचा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी किसानों से मिलने के लिए रविवार आधी रात के बाद लखीमपुर खीरी रवाना हो गई थी, लेकिन उन्हें हरगांव के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद वहां नोंकझोक भी देखने को मिली। पुलिसकर्मियों पर इस दौरान प्रियंका गांधी बरसती हुई नजर आईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

इन सबके बीच प्रियंका गांधी ने एक वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए सरकार और पुलिस दोनों को घेरा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि जिस तरह से इस देश में किसानों को कुचला जा रहा है उसके लिए लफ्ज ही नहीं हैं। कई महीनों से किसान अपनी आवाज उठा रहे हैं कि उसके साथ गलत हुआ है।

प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है। ये देश बीजेपी की विचारधारा की जागीर नहीं है। ये देश किसानों का है, किसानों ने बनाया है, किसानों ने सींचा है। जब बल प्रयोग करना पड़ता है, तो इसका मतलब है कि सरकार और पुलिस नैतिक अधिकार खो चुकी है।

प्रियंका गांधी ने बताया कि मैं पीड़ितों के परिवार से मिलने जा रही हूं। मैं क्या गलत कर रही हूं, अगर मैं कर भी रही हूं तो मुझे रोकने के लिए वारंट होना चाहिए। मैं सीओ को बुला रही हूं तो वो छुप रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia