'महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला, चुपके से आपकी जेब काट रही सरकार', पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लिखा कि “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला” और आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम “किश्तों में बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि चुपके-चुपके जनता की जेब कटती रहे।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा।

राहुल गांधी ने लिखा कि “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला” और आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम “किश्तों में बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि चुपके-चुपके जनता की जेब कटती रहे।” उन्होंने कहा कि मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया। और, ये बढ़त होती ही जाएगी। ।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार “चुनाव में वादे करती है और बाकी समय जनता की जेब पर वार करती है।”

आपको बता दें, देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरों के तहत पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।


ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब परिवहन, लॉजिस्टिक्स और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। 16 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले अप्रैल 2022 से ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई थीं। हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia