वाराणसी: 45 करोड़ रुपये के लागत से बने नमो घाट पर धंसी जमीन, लोगों के बीच मची अफरातफरी

वाराणसी के सबसे प्रसिद्ध नमो घाट पर बुधवार की शाम जमीन धंसने से हड़कंप मच गया। जिस जगह पर जमीन धंसी वहां एक दुकानें भी लगी थी। जमीन के साथ दुकान भी एक तरफ लुढ़क गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

यूपी के वाराणसी के सबसे नए नमो घाट के पास जमीन धंसने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक लोगों के बीच हंगामा मच गया। जहां पर ये जमीन धंसी वहां एक दुकान भी लगी हुई थी। जमीन धंसने के साथ दुकान भी लुढ़क गई।

जानकारी के मुताबिक जमीन धंसने के बाद दुकानदार और ग्राहक भागने लगे। मौके पर पहुंची सुरक्षा कर्मियों ने रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है।

नमो घाट फेज दो का निर्माण आदिकेशव घाट तक कराया गया है। इस पर 45 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पिछले साल उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने इसका उद्घाटन किया था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने कार्यदाई संस्था प्रीति बिल्डकॉन को इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा था। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार नमो घाट फेज दो के एक हिस्से के धंसने की जांच कराई जाएगी। निर्माण करने वाली कंपनी को इसकी मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia